LIVE UPDATE

पूर्व मुख्यमंत्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव, राज्य में मचा हड़कंप ईलाज के लिए हॉस्पिटल में किये गए शिफ्ट

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और फिलहाल राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रविवार रात आई रिपोर्ट में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड़ भी कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे। वह मुंबई के एक अस्पताल में दो हफ्ते से अधिक समय तक भर्ती थे और अब संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं। अशोक चव्हाण नांदेड़ में थे और अब उन्हें इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार के पार
वहीं महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,041 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की 50 हजार के पार पहुंच गई है। राज्य में नए मामलों की यह संख्या किसी एक दिन का उच्चतम स्तर है। अधिकारी ने बताया कि महामारी के कारण 58 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1635 हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारी ने बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या अब 50,231 पहुंच गई है । अभी 33,988 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना वायरस से 1,196 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या अब 14,600 हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles