देश - विदेश

Breaking : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर इस महिला ने लगाया छेड़खानी का गंभीर आरोप….प्रेस कांफ्रेंस लेकर महिला बोली – रंग लगाने के बहाने किया छेड़छाड़…..जवाब में कौशिक बोले -‘मैं महिला को जानता तक नहीं…पहले भी इसी महिला ने प्रकाश बजाज पर भी लगाया था छेड़खानी का आरोप


नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक एक गंभीर विवाद में फंसते दिखाई दे रहे है, कौशिक पर एक महिला ने छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है | महिला ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि बीजेपी नेता प्रकाश बजाज से पहले धरम लाल कौशिक ने उसके साथ छेड़खानी किया था | इधर छेड़खानी का आरोप लगने के बाद धरम लाल कौशिक ने इसे एक मनगढ़ंत आरोप बताया है, इसके साथ ही धरम लाल कौशिक ने कहा कि मै उस महिला को नहीं जानता | यह मुझे फसाने की कोशिश है |

बता दें कि रविवार को महिला ने सेक्स सीडी मामले में शिकायतकर्ता रहे बीजेपी नेता पर छेड़खानी का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया था | वही आज महिला ने प्रेस कांफ्रेस कर धरम लाल कौशिक पर संगीन आरोप लगाया है |

वही महिला के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए धरम लाल कौशिक ने कहा कि मैं आरोप लगाने वाली महिला को जानता भी नहीं। हालांकि महिला इस बात पर निरूत्तर हो गई कि आखिर इतने दिनों बाद मामले का खुलासा क्यों कर रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक पर आरोप लगते हुए महिला  ने कहा कि 2017 में वह बिलासपुर में रहने वाली अपनी बहन के घर होली मनाने गई हुई थी. उस वक्त धरमलाल कौशिक ने उनकी बहन को होली मिलन कार्यक्रम में बुलाया था, बड़ी बहन के कहने पर वह भी होली मिलन कार्यक्रम में साथ गई थी, इस दौरान ही वह छेड़छाड़ की शिकार हुई, महिला ने पीसी में यह आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह धरमलाल कौशिक के घर पहुंची, तब काफी सारे लोग वहां मौजूद थे. कौशिक ने उन लोगों को घर के भीतर हाल में बैठने कहा. कुछ देर बाद वह खुद भी हाल में आए और रंग-गुलाल लेकर मुझे और मेरी बड़ी बहन को रंग लगाकर होली की बधाई देने लगे |

महिला का आरोप है कि उनके मना करने के बावजूद कौशिक ने उनके चेहरे पर अपने हाथों से रंग लगाया. मगर ने कहा कि मैंने उन्हें कहा था कि मुझे रंग सूट नहीं करता, लेकिन फिर भी उन्होंने मेरी मांग में रंग भरा, मेरे गाल पर रंग लगाकर मला, इसके बाद मैंने चेहरे को धोने के लिए वाशरूम पूछा, तो उन्होंने अपने गमछे को यह कहते हुए दिया कि इससे पोछ लो, महिला ने कहा कि इसके बाद मैं वाशरूम से रंग छुड़ाकर बाहर हाल में आ गई, साथ में सबने चाय पी और जब जाने की बारी आई, तब मेरी बहन पहले हाल से बाहर निकली, इस दौरान मैं अपना मोबाइल पर्स उठा रही थी, कौशिक ने अपने दोनों हाथों से इशारा करते हुए गले लगाने के लिए इशारा किया. यह देखकर मैं बाहर आ गई |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर महिला के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि मैं उस महिला को जानता ही नहीं, यह मनगढ़ंत आरोप है, यह मुझे फंसाने की कोशिश है. 2017 में यदि यह घटना घटी, तो महिला अब तक क्या कर रही थी, अचानक दो साल बाद कैसे याद आया कि छेडख़ानी की गई है, आरोप बेबुनियाद है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp