Trending
दिल्ली में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ “हल्लाबोल”, PCC चीफ मोहन मरकाम समेत ये दो मंत्री हुए रवाना, प्रदर्शन में होंगे शामिल
लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस बीते कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में कल 4 सितंबर को भी कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। वहीं इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के भी कई नेता दिल्ली रवाना होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मंत्री कवासी लखमा और अनिला भेड़िया आज सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सभी नेता दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होंगे।
ये खबर भी पढ़ें…

लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
बता दें कि, इससे पहले बीती शाम को राजधानी रायपुर से स्पेशल ट्रेन के जरिए कांग्रेस के करीब 1500 कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
ये खबर भी पढ़ें…

बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...








