Trending
आखिर क्या है सारंगढ़ में पान, पानी, पालगी!…. मुख्यमंत्री के स्वागत में लोगों ने अपने दुकानों, घरों के बाहर लिखा पान, पानी , पालगी
जिला बनने से यहां के लोग बेहद खुश हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत के लिए अपने प्रतिष्ठानों को सजाकर रखे हुए हैं लेकिन आखिर हर जगह पान, पानी और पालगी क्यों लिखा हुआ है । इस बारे में पूछने पर यहां के बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि ये लाइन सारंगढ़ की पहचान हैं । पहले यहां पान के बहुत शौकीन थे और यहां पर कई जगह पान की खेती भी होती है । इसके अलावा यहां बहुत से तालाब हुआ करते थे जिससे यहां पानी की कभी कमी नहीं हुई । छत्तीसगढ़ की संस्कृति में बड़ों का सम्मान स्वरूप प्रणाम करने पर पालगी कहते हैं । इस प्रकार पान , पानी और पालगी सारंगढ़ के लोगों की पहचान और हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा बन चुका है । इसलिए हम लोगों ने अपने मुखिया के स्वागत में सारंगढ़ की पहचान बन चुकी इन पंक्तियों को लिखकर रखा है ।
ये खबर भी पढ़ें…

CG-सायकल से मंत्रालय पहुंचे मंत्री; “ईंधन बचाओ” संदेश के साथ सायकल से मंत्रालय पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, PM मोदी की अपील का दिखा असर
May 15, 2026
नई दिल्ली, 15 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन की बचत और कम उपयोग की अपील का असर अब...








