LIVE UPDATE

तस्वीरों में देखिए : “अरपा उत्थान” में उमड़ा पूरा बिलासपुर, जलकुंभी साफ़ करने अरपा में उतरे विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर…..हजारों लोगों ने अरपा को संवारने लिया संकल्प, तट किनारे किया गया वृक्षारोपण

सरस सलिल अरपा के किनारे को फिर से हरा भरा करने और हर मौसम अरपा में कलकल करती हुई पानी बहती रहे, इसके लिए आज पूरे बिलासपुर ने अपने जीवन दायिनी अरपा को फिर से जीवन देने के लिए आज तट के किनारे बड़ी संख्या में पेड़ पौधे लगाए, इसके साथ ही नदी में फैले जलकुम्भी को भी साफ़ किया गया | नगर निगम और जिला प्रशासन के इस अरपा उत्थान अभियान में शहर के सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी समेत क़रीब दस हज़ार लोगों ने शामिल होकर अंतः सलिला अरपा नदी को प्रदूषण मुक्त करने तथा जल संवर्धन और जल संरक्षण का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर निगम के अरपा उत्थान अभियान में विधायक शैलेश पांडेय भी पहुंचे जहां उन्होंने युवाओं को हौसला बढ़ाते हुए विधायक शैलेश नंदी में उतरकर जलकुम्भी को अपने हाथों से निकालने के बाद उसे टोकरी में भरकर बाहर निकाला |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निगम के इस अभियान में पूरे बिलासपुर ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, सुबह से ही हजारो की संख्या में लोग तोरवा छठघाट पहुंचे, जहां लोगों ने श्रमदान करते हुए जलकुम्भी को नदी से बाहर निकाला |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राग बैंड की बच्चियों ने गाया अरपा पैरी के धार
वही अरपा के प्रति प्रति भावनाएं और संवेदना व्यक्त करते हुए रायपुर से आए राग बैंड के नेत्रहीन बच्चियों ने प्रस्तुति दी, बच्चियों ने अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार गीत को गाकर श्रमदान कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ाया |

वही नंदी से जलकुम्भी निकालने के साथ ही विधायक शैलेश पांडेय ने अरपा तट पर वृक्षारोपण किए, उनके साथ निगम प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे |

सेल्फी जोन में लोगों ने ली सेल्फी
नगर निगम ने अरपा उत्थान में लोगों प्रोत्साहित करने के लिए अरपा के तट पर सेल्फी जोन बनाया था, जहां पर लोगों ने श्रमदान करने के बाद सेल्फी ली | इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा पौधे वितरण किया गया |

जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल
अरपा उत्थान इस अभियान में सांसद अरूण साव, विधायक शैलेष पांडे, मस्तुरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महापौर किशोर राय, पूर्व मेयर वाणी राव, कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, कलेक्टर डॉ संजय अलंग, संभाग आयुक्त टीसी महावर, डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी, निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, विभिन्न सामाजिक संगठन समेत हजारों लोगों ने श्रमदान किया |

अरपा माता का कर्ज चुकाने का वक्त आ गया है
मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि अरपा उत्थान के लिए निगम प्रशासन का ये अनुपम पहल है, यह अभियान आगे तक जाना चाही, बंद नहीं होने चाहिए अब वक्त आ गया है अरपा मां के प्रति अपना कर्ज चुकाने के लिए |

निगम कमिश्नर पांडेय की अगुवाई में हुआ आयोजन
निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय पिछले कई दिनों से इस अभियान को लेकर मेहनत कर रहे थे, आज उसी का नतीजा है की शहर के सभी लोगों ने अरपा उत्थान अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया |

इस अभियान में शामिल होने के लिए शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी आये हुए थे, जिन्होंने इस अभियान में शामिल हो अरपा उत्थान के लिए अपन योगदान दिया |

इस अभियान में शामिल होने के लिए शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी आये हुए थे, जिन्होंने इस अभियान में शामिल हो अरपा उत्थान के लिए अपन योगदान दिया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *