LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ : मानसून सत्र में सोशल डिस्टेंसिंग, सदन में विधायकों के बीच होगी “कांच की दीवार”….तैयारी का जायजा लेने पहुंचे विस अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र पर भी कोरोना का असर पड़ेगा । सोमवार को तैयारियों का जायजा लेने विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत विधानसभा पहुंचे, यहां उन्होंने बैठक व्यवस्था का निरीक्षण किया। कोराेना के कारण फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने एक सीट पर पहले की तरह दो विधायक बैठेंगे, लेकिन इनके बीच कांच की एक दीवार लगाई जा रही है। इस कांच को भी समय-समय पर सेनेटाइज किया जाएगा। इसके साथ कुछ अतिरिक्त कुर्सियां भी लगाई जाएंगी।इस दौरान साथ में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय भी मौजूद रहे ।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 25 से 28 अगस्त तक चलेगा। अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सदन और विधानसभा परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग से संबंधित किए जाने वाले सभी उपायों को 20 अगस्त तक पूरा कर लिया जाए। विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से कई सावधानियां बरती जा रही हैं। सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान इस दौरान रखा जाएगा। इस बार सदन में भोजन की व्यवस्था भी नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

579 सवाल लगे चार दिन चलने वाले मानसून सत्र के लिए इस बार विधायकों ने 579 सवाल लगाए हैं। 5 अगस्त तक विधायकों को सवाल लगाने थे, जिसकी अवधि खत्म होने के बाद 304 तारांकित और 275 अतारांकित सवाल लगाए गए हैं।

आम लोगों को प्रवेश नहीं
उन्होंने बताया कि सिर्फ विधायकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। उनके साथ आने वाले अन्य लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पहले की तरह यहां आम लोग नहीं आ सकेंगे। वहीं इस बार अध्यक्षीय और दर्शक दीर्घा के साथ पत्रकार दीर्घा भी खाली रहेगी। विधानसभा परिसर में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *