Trending

छत्तीसगढ़ चुनाव ब्रेकिंग : नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान….15 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की घोषणा, आचार संहिता हुई लागू….जानिए कब और कैसे होगा चुनाव


राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह आज दोपहर 12 बजे प्रेस को संबोधित किए। आचार संहिता लागू हो गई है। नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह इसकी आधिकारिक घोषणा की ।

बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव के मतदान दिसंबर के चौथे सप्ताह में होंगे। छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों में स्थानीय निकायों के लिए 2019 में ही आम चुनाव कराए गए थे। कुछ निकायों का कार्यकाल पूरा नहीं होने की वजह से उनका चुनाव नहीं हो पाया था। वहीं कुछ नए निकायों में पहली बार चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में राजनीतिक दलों के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

प्रदेश के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव की आखिरकार घोषणा हो गई है। प्रदेश में बीरगांव, भिलाई, भिलाई चरौदा व रिसाली नगर निगम. पांच नगर पालिका परिषद सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल, खैरागढ़ के अलावा छह नगर पंचायत – प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ व भोपालपट्टनम में चुनाव होना है। मतपेटी से चुनाव होगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा, निकाय चुनाव के लिए एक हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। नोटा का प्रावधान ही लागू रहेगा। उपचुनाव के लिए 37 हजार केंद्र बनाए जाएंगे। टोटल 17 वार्ड में होगा उप चुनाव। चार निगम, पांच नगर पालिका छह नगर पंचायत। बैलेट पेपर से होंगे चुनाव। छह दिसम्बर तक नाम वापसी। 20 दिसम्बर मतदान। 23 मतगणना को। जिन पंद्रह निकायों में चुनाव हैं उनमें छ नगर पंचायत,पाँच नगर पालिका परिषद और चार नगर निगम शामिल हैं। राज्य निर्वाचन द्वारा इस तारीख़ के ऐलान के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

27 तारीख से नामांकर अंतिम तिथि 3 दिसंबर, समीक्षा 4 तारीख को, 6 दिसंबर तक नाम वापसी और 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी। निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। 10 जिलों की 15 निकायों में चुनाव, एक हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 4 निगम, 5 नगर पालिका, 6 नगर पंचायत में होंगे चुनाव। 17 वार्डों में होगा उपचुनाव। नोटा का प्रावधान लागू रहेगा। उपचुनाव के लिए 37 केंद्र बनाए गए हैं। उपचुनाव की घोषणा के साथ चुनाव आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। चुनाव बैलेट पेपर से ही होगा।

प्रदेश के इन निकायों में होंगे चुनाव
जिला – निकायों के नाम
बीजापुर – नगर पंचायत भैरमगढ़
नगर पंचायत भोपालपट्टनम
रायपुर – नगरपालिका निगम बीरगांव
कांकेर – नगर पंचायत नरहरपुर
दुर्ग – नगरपालिक निगम भिलाई
नगरपालिक निगम रिसाली
नगरपालिक निगम जामुल
नगरपालिक निगम चरोदा
राजनांदगांव – नगरपालिका परिषद् खैरागढ़
बेमेतरा – नगर पंचायत मारो
कोरिया – नगरपालिका परिषद् बैकुंठपुर
नगरपालिका परिषद् शिवपुर चरचा
सूरजपुर- नगर पंचायत प्रेमनगर
सुकमा – नगर पंचायत कोटा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp