गुलजार दादी ने त्यागा शरीर… सीएम बघेल ने व्यक्त किया शोक
रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी हृदयमोहिनी ने अपने शरीर का त्याग कर दिया है और ब्रम्हलीन हो गईं हैं। आज महाशिवरात्रि के पावन मौके पर उन्होंने अपने शरीर का त्याग कर कैलाशधाम को प्रस्थान किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी हृदयमोहिनी जिन्हें गुलजार दादी कहा जाता था, वह अब कैलाशवासिनी हो गई हैं। उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

दुःखद समाचार मिला है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी जी (जिन्हें सब गुलज़ार दादी कहते थे) ने आज शरीर का त्याग कर दिया है।
महाशिवरात्रि के दिन ही वह कैलाशवासिनी हो गयी हैं।
उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति: pic.twitter.com/ZDHuHuOUe7— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 11, 2021
ये खबर भी पढ़ें…Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगाMay 25, 2026दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...







