LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : चुनावी कैम्पेन पर CM भूपेश बघेल….कल से मुख्यमंत्री असम दौरे पर रहेंगे, अगले 10 दिनों तक करेंगे प्रचार-प्रसार…पढ़िए क्या है शेड्यूल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले 10 दिन दूसरे प्रदेशों में प्रवास पर रहेंगे। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है, चुनावी तारीखों के नजदीक आते ही इन प्रदेशों में सियासी खलबली मची हुई है और प्रचार अभियान तेज होने लगा है। कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्टार प्रचारकों में शामिल किया है, वहीं असम में प्रचार की कमान भी दी है । मुख्यमंत्री बघेल अब 10 दिनों तक चुनावी कैम्पेन में नजर आएंगे |

आलाकमान के निर्देश पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 मार्च से असम दौरे पर रहेंगे । वे 10 दिनों तक असम में प्रचार-प्रसार करेंगे । असम के प्रभारी सचिव विकास उपाध्याय ने ये जानकारी दी है। असम की सभाओं में सीएम भूपेश बघेल प्रदेश सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। आपको बता दें इससे पहले कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सीएम बघेल की सभा में 8 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी थी। कांग्रेस के नेताओं ने बघेल की सभा में जुटी इस भीड़ को ऐतिहासिक बताया था।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि कांग्रेस असम का चुनाव जीतने के लिए ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ पर काम कर रही है। ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ कांग्रेस का चुनावी बूथ मैनेजमेंट है और इसी के दम पर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में जीती थी। बघेल के द्वारा चुने हुए कांग्रेस नेताओं की एक टीम है जो असम में चुनावी तैयारियों को संभाल रही है। छत्तीसगढ़ में डाॅ. रमन की हैट्रिक पारी के बाद भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने में मुख्यमंत्री भूपेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी रणनीति के चलते ही डाॅ. रमन सिंह के साथ भाजपा को बुरी तरह से मुंह की खानी पड़ी है।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *