LIVE UPDATE

कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के बाद अब BJP ने भी बुलाई चुनावी समीक्षा बैठक!….मुख्यमंत्री, BJP प्रदेशाध्यक्ष समेत दिग्गज नेता 7 दिसम्बर को लेंगे बैठक, 90 विधानसभा के प्रत्याशी, चुनाव संचालक व जिलाध्यक्ष होंगे बैठक में शामिल

कांग्रेस और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के बाद अब बीजेपी भी चुनावी मंथन करते नजर आएगी | बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक 7 दिसंबर को रखी है । यह बैठक मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लेंगे । बैठक में 90 विधानसभा के सभी प्रत्याशी, चुनाव संचालक, जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों मौजूद रहेंगे | बैठक में मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और नेताओं को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे ।
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने अपने सभी 90 विधानसभा के प्रत्याशियों, जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी, इसके बाद आज छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की बैठक बुलाई गई है | अब बीजेपी 7 दिसम्बर को बैठक बुलाने जा रही है | इस तरह से सभी पार्टी अपने भावी विधायकों को साधने में जुटी हुई है | बीजेपी की बैठक में बहुमत नहीं मिलने पर गठबंधन को लेकर भी चर्चा होने की खबर है | बताया जा रहा है कि प्रदेश के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं ।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 2 चरणों में संपन्न हुआ है, मतगणना 11 दिसंबर को होने वाली है | इससे पहले सभी राजनितिक पार्टियां अपनी गुणा भाग में लगी हुई है |

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *