देश के नए फाइनेंस सेक्रेटरी होंगे एएन झा, 1982 बैच के हैं IAS, सरकार ने जारी किया आदेश
एएन झा सचिव, व्यय को नए वित्त सचिव के तौर पर नियुक्ति किया गया, सरकार के जरिए इसका आदेश भी जारी किया जा चुका है, झा को हसमुख अधिया की जगह नियुक्ति मिली है |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एएन झा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, झा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1981 बैच गुजरात कैडर अधिकारी हसमुख अधिया की जगह लेंगे, अधिया 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं |

पचास वर्षीय अजय नारायण झा मणिपुर त्रिपुरा कैडर के 1982 बैच आईएएस अधिकारी हैं, झा सेंट स्टीफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं. जहां से उन्होंने स्नातक स्तर की पढ़ाई और इतिहास में स्नातकोत्तर प्रथम श्रेणी के साथ पास किया, झा कनाडा में मैकगिल विश्वविद्यालय से आर्थिक नीति प्रबंधन में मास्टर्स के लिए विश्व बैंक छात्रवृत्ति भी हासिल कर चुके हैं, वह दिल्ली विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में एमफिल भी हैं |
A N Jha, Secretary, Department of Expenditure, designated as Finance Secretary. He is a 1982 batch IAS officer from Manipur cadre
ये खबर भी पढ़ें…जनसंपर्क आयुक्त ने ली बैठक : बंसल रजत बोले- डिजिटल दौर में जनसंपर्क की नई कसौटी, न्यू मीडिया में दक्षता अनिवार्यApril 25, 2026रायपुर। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने शुक्रवार को नवा रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में जनसंपर्क संचालनालय और जिला जनसंपर्क अधिकारियों...— ANI (@ANI) December 3, 2018









