LIVE UPDATE

इस सीनियर IPS अफसर पर छात्रा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, होटल में बलात्कार की कोशिश का आरोप

पंजाब पुलिस के सहायक महानिरीक्षक पद पर पदस्थ सीनियर आईपीएस अफसर पर कानून की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है | छात्रा ने थाना में केस दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि आईपीएस अफसर यौन सबंध बनाने के लिए बार बार फोन कर दबाव बनाता था, इसके साथ ही शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाने पर छात्रा को खतरनाक परिणाम भुगतने की धमकी देता था |

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर पुलिस आयुक्त के कार्यालय में मंगलवार की शाम को छात्रा ने सीनियर आईपीएस अफसर के खिलाफ केस दर्ज कराई है, जिसमें छात्रा ने आरोप लगाया कि सहायक पुलिस महानिरीक्षक पिछले तीन महीने से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए उसे फोन करता था, सम्बन्ध नहीं बनाने पर उसे धमकी देता था | इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी ने अमृतसर के एक होटल में उससे बलात्कार का प्रयास भी किया था | पीड़ित छात्रा विवाहित बताई जा रही है | होशियारपुर जिले की निवासी महिला ने यह भी दावा किया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उसकी मां को जानता है, अमृतसर पुलिस आयुक्त एस एस श्रीवास्तव के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई के लिए शिकायत राज्य के पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई है |

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला आईएएस ने भी लगाया था अपने सीनियर पर आरोप

इस साल जून में हरियाणा के एक महिला आईएएस ने अपने सीनियर वरिष्ठ अफसर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था | महिला अधिकारी ने घटना का विवरण देते हुए फेसबुक पर लिखी पोस्ट में कहा था – उनके बॉस ने उन्हें 22 मई को अपने दफ्तर में बुलाया और उन्हें ‘धमकाया.’ महिला अधिकारी ने लिखा है, ‘‘ उन्होंने मुझसे सवाल किया कि मैं फाइलों पर यह क्यों लिख रही हूं कि विभाग ने गलत किया है.’’ पुरूष अधिकारी ने कथित रूप से धमकाया कि अगर उन्होंने आधिकारिक फाइलों पर विपरीत टिप्पणियां लिखना बंद नहीं किया तो उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) को खराब कर दिया जाएगा |

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *