LIVE UPDATE

अरपा को बचाने बिलासपुर के इतिहास में पहली बार आगे आया निगम प्रशासन…..अरपा तट पर कल से दो दिवसीय श्रमदान अभियान….कमिश्नर प्रभाकर करेंगे अगुवाई

बिलासपुर की जीवन दायिनी अरपा नदी की सफाई और इसे सरस सलील बनाने की दिशा में जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा कल मंगलवार से दो दिवसीय अरपा उत्थान अभियान चलाया जाएगा | यह पहला मौका होगा जब किसी नगर निगम आयुक्त द्वारा अरपा की उत्थान के लिए इस तरह की अभियान चलाया जाएगा | कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने शहर को इस अभियान में शामिल होकर अरपा को सरस सलील बनाने के लिए अपना योगदान देने की बात कही |

अरपा उत्थान के लिए आज कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने निगम सभागार में बैठक लिए, बैठक को संबोधित करते हुए कमिश्नर पाण्डेय ने कहा कि जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से अरपा उत्थान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सुबह 6 से 8 अरपा की सफाई के साथ अरपा तट पर पौध रोपण भी किया जाएगा। इसी तरह अभियान के दौरान बच्चों के लिए पर्यावरण सुरक्षा विषय पर चित्रकला स्पर्धा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अरपा को सरस सलील बनाने के लिए मार्गदर्शन भी लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही 12 जून की सुबह 6 से 8 बजे तक छठ घाट में आयोजित होगा। अभियान में श्रमदान के माध्यम से अरपा की सफाई करने के साथ पौधरोपण व इसे सरस सलील बनाने के लिए लोगों से मार्गदर्शन लिया जाएगा, इसके साथ ही अभियान के दौरान सुबह 6 से 8 अरपा की सफाई के साथ अरपा तट पर पौध रोपण भी किया जाएगा। इसी तरह अभियान के दौरान बच्चों के लिए पर्यावरण सुरक्षा विषय पर चित्रकला स्पर्धा आयोजित की जाएगी।

वही शहर में वाटर हार्वेस्टिंग लगाने, शहर को स्वच्छ रखने, नालियों में कचरा नहीं फेंकने व सूखा व गीला कचरा अलग-अलग रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कमिश्नर पाण्डेय ने अभियान में निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों सहित अप्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से निगम से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की बात कही। बैठक में निगम के 400 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही मेयर किशोर राय ने कहा कि शहर के गिरते भूजल स्तर को सामान्य स्तर में लाने के लिए अरपा की सफाई के साथ पौधरोपण व वाटर हार्वेस्टिंग ही विकल्प है। इसलिए ही जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन द्वारा अरपा उत्थान महाअभियान चलाया जा रहा है। मेयर श्री राय ने अरपा उत्थान के इस महाअभियान में श्रमदान करने और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शहर के सभी पार्षद, जनप्रतिनिधियों व लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *