अमित जोगी का दिलचस्प ट्वीट! नए PCC चीफ के नाम के ऐलान से पहले ही विधायक अमरजीत भगत को दी बधाई, कहा – मेरे बड़े भाई को कांग्रेस अध्यक्ष की जवाबदारी मिलने जा रही है, मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ…
विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद से लगातार कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते आ रहे जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इस बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाल रहे विधायक अमरजीत भगत को बधाई दिया है | हालंकि अभी कांग्रेस ने अमरजीत भगत का नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पार्टी सूत्रों की माने तो अमरजीत का अध्यक्ष बनना तय है |
अमित जोगी ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा है कि मैंने सुना है कि मेरे बड़े भाई और चार बार के विधायक अमरजीत भगत को जिनके साथ मुझे अनेकों बार जनांदोलन करने का सौभाग्य मिला है, उनको प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष की जवाबदारी मिलने जा रही है। इसके लिए मैं पूर्व सीएम अजित जोगी और जनता कांग्रेस ओर से मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ।

मैंने सुना है कि मेरे बड़े भाई और चार बार के विधायक श्री@amarjeetmla जी- जिनके साथ मुझे अनेकों बार जनांदोलन करने का सौभाग्य मिला है-को @INCChhattisgarh के अध्यक्ष की जवाबदारी मिलने जा रही है।आदरणीय @ajitjogi_cg जी और @jantacongressj की ओर से मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ।जय CG
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) June 20, 2019
ये खबर भी पढ़ें…चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जीMay 25, 2026मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
बता दें कि अमित जोगी विधानसभा चुनाव के बाद से भूपेश सरकार पर लगातार हमला बोल रहे है, अमित जोगी बिजली बिल हाफ, किसान कर्ज माफ़ शराबबंदी समेत कई मुद्दों पर लगातार भूपेश सरकार को आड़े हाथ ले रहे है | यहां तक अमित जोगी सीएम भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज करने की बात भी कह चुके है |

अमरजीत का अध्यक्ष बनना तय
पहली बार जब सीएम से सरगुजा दौरे के समय पूछा गया था तब उन्होंने अमरजीत का नाम लेते हुए कहा था कि पार्टी आलाकमान जल्द ही उन्हें कोई नई जिम्मेदारी देगा, दूसरी बार दो दिन के दिल्ली दौरे से लौटे सीएम बघेल इशारों में कहा था कि नए चीफ की घोषणा पार्टी आलाकमान ही करेगा | दोनों ही मौकों पर विधायक अमरजीत उनके साथ मौजूद थे |










