LIVE UPDATE

ट्रेन हादसा: बिग अपडेट : अब तक 233 लोगों की मौत, 900 से अधिक घायल…. राहत और बचाव कार्य जारी

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुए ट्रेन एक्सीडेंट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हो गई है और करीब 900 यात्री घायल हुए हैं. ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने इसकी पुष्टि करते हुए एक ट्वीट में कहा कि ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है. कल हुए इस भयानक हादसे में ओडिशा के बालासोर में शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के 10 से 12 डिब्बों के पटरी से उतर गए और डिब्बे विपरीत ट्रैक पर गिर गए. दूसरी पटरी पर यशवंतपुर से हावड़ा जा रही एक अन्य ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ट्रैक पर गिरे शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के कोचों से टकराकर डिरेल हो गई. इस ट्रेन के 3 से 4 डिब्बे पटरी से उतर गए. बालासोर में दो यात्री ट्रेनों और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचावकर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन हादसा की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. यह जानना जरूरी है कि इतने बड़े हादसे की असल वजह क्या है. दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और रेल मंत्रालय ने घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया. राहत एवं बचाव के लिए NDRF, ODRAF और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं. एयरफोर्स की मदद भी ली जा रही है. रेल मंत्री ने कहा कि यह जानना जरूरी है कि इतने बड़े हादसे की असल वजह क्या है.

रेल मंत्रालय ने इस हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है. मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी. वहीं बालासोर में हुई दुखद रेल दुर्घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है. ओडिशा के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा कि पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles