LIVE UPDATE
Trending

लोरमी वन क्षेत्र में मृत मिला तेंदुआ : वन्यजीव सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, शिकार की आशंका पर जांच शुरू



बिलासपुर, 17 जून 2026. मुंगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में एक तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। जंगल में तेंदुए के मृत पड़े होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तेंदुए की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में एक तेंदुए का शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन बिभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक तौर पर मामले में शिकार की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन वन विभाग अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बिना जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मौत के कारणों को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

तेंदुए का शव मिलने के बाद इलाके में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पिछले कुछ वर्षों में वन्यजीवों की मौत और शिकार के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं, जिसके चलते एक बार फिर जंगलों में निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि तेंदुए की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

फिलहाल वन विभाग सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp