तस्वीरों में देखिये : साय मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 9 विधायकों को राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ….आज ही होगा विभागों का बंटवारा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साये के कैबिनेट मंत्री का विस्तार हो चुका है। जिनमें कुल 9 विधायक के शामिल किए गए हैं। आज इन सभी 9 विधायकों को राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। मंत्री मंडल में सबसे पुराने चेहरे बृजमोहन अग्रवाल को भी शामिल किया गया है। मंत्री मंडल में दयाल दास का नाम भी शामिल है जिन्होंने अपने राजनीतिक सपर की शुरूआत सरपंच से की थी। रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी कम उम्र में रायपुर कलेक्टर बने, लेकिन बाद में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीति में शामिल हुए। सूरजपुर से पहली बार विधायक बनी लक्ष्मी राजवाड़ें का नाम भी मंत्री मंडल में शामिल है। श्याम बिहारी जायसवाल पेशे से राइस मिलर है जबकि इसके साथ ही उन्होंने जिला पंचायत के सदस्य के तौर पर भी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। आज शाम तक मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा कर दिया जायेगा |
1. बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली
2. राम विचार नेताम ने मंत्री पद की शपथ ली.
3. दयालदास बघेल ने मंत्री पद की शपथ ली.
4. केदार कश्यप ने मंत्री पद की शपथ ली.
5. लखन लाल देवांगन ने मंत्री पद की शपथ ली.
6. ओपी चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली.
7. लक्ष्मी राजवाड़े ने मंत्री पद की शपथ ली.
8. टंक राम वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली.
9. श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली