LIVE UPDATE

Post Office Scheme: घर बैठे होगी 5 लाख से ज्‍यादा की कमाई, पत्‍नी के साथ ये अकाउंट खोलने में बड़ा फायदा, समझिए कैलकुलेशन

Post Office MIS 2024: अगर आप 2024 में किसी ऐसी स्‍कीम में निवेश करना चाहते हैं जिसमें आपका डिपॉजिट किया हुआ पैसा भी सुरक्षित रहे और आपको रेगुलर इनकम भी मिलती रहे, तो पोस्‍ट ऑफिस की मंथली सेविंग्‍स स्‍कीम (Post Office Monthly Income Scheme 2024) आपके लिए बहुत काम की हो सकती है. इस स्‍कीम में सबसे अच्‍छी बात ये है कि आप जो भी रकम निवेश करते हैं, वो पूरी तरह से सुरक्षित रहती है. साथ ही आपको निवेश पर हर महीने ब्‍याज से कमाई होती रहती है.

Post Office MIS अकाउंट को सिंगल और जॉइंट दोनों तरह से खोला जा सकता है. अगर आप इस अकाउंट को पत्‍नी, भाई या परिवार के किसी सदस्‍य के साथ मिलकर खोलते हैं, तो आपके लिए डिपॉजिट की लिमिट भी बढ़ जाती है. इससे आपको ज्‍यादा फायदा मिलता है. ऐसे में आप इस स्‍कीम के जरिए घर बैठे 5,55,000 रुपए की कमाई कर सकते हैं. जानिए डीटेल्‍स-

ये खबर भी पढ़ें…
PM मोदी पर विवादित टिप्पणी महंगी पड़ी: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार
PM मोदी पर विवादित टिप्पणी महंगी पड़ी: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार
March 14, 2026
रायपुर/कौशांबी। प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता विनोद तिवारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हर महीने ब्‍याज से होती है कमाई

पोस्‍ट ऑफिस मंथली सेविंग स्‍कीम एक डिपॉजिट स्‍कीम है. इसमें एकमुश्त जमा पर हर महीने आमदनी होती है. अकांउट पर मिलने वाले ब्‍याज का भुगतान डाक घर के सेविंग अकाउंट में हर महीने किया जाता है. 5 साल बाद आप अपनी डिपॉजिट की गई रकम को वापस ले सकते हैं. अगर आप स्‍कीम का आगे भी फायदा लेना चाहते हैं, तो मैच्‍योरिटी के बाद नया अकाउंट ओपन करवा सकते हैं.

सिंगल और जॉइंट अकाउंट

आप इस स्‍कीम में सिंगल और जॉइंट अकाउंट ओपन करवा सकते हैं. जॉइंट अकाउंट दो या तीन लोग मिलकर खोल सकते हैं. सिंगल अकाउंट में 9 लाख और ज्वॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं. जाहिर है ज्‍यादा डिपॉजिट होगा तो कमाई भी ज्‍यादा होगी. ऐसे में अगर आप और आपकी पत्‍नी मिलकर ये अकाउंट ओपन करवाते हैं तो सिर्फ ब्‍याज से ही 5 लाख से ज्‍यादा कमाई कर लेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे होगी 5,55,000 की कमाई? समझिए कैलकुलेशन

मौजूदा समय में पोस्‍ट ऑफिस मंथली सेविंग्‍स स्‍कीम में 7.4 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है. अगर आप इसमें अपनी पत्‍नी के साथ मिलकर 15 लाख रुपए डिपॉजिट करते हैं तो आपको 7.4 फीसदी ब्‍याज के हिसाब से हर महीने 9,250 रुपए की इनकम होगी. इस तरह एक साल में 1,11,000 रुपए की गारंटीड कमाई होगी. 1,11,000 x 5 = 5,55,000 इस तरह 5 सालों में 5,55,000 रुपए सिर्फ ब्‍याज से दोनों मिलकर कमा लेंगे.

वहीं अगर आप इस अकाउंट को सिंगल ओपन करवाते हैं तो ज्‍यादा से ज्‍यादा 9 लाख रुपए डिपॉजिट कर सकते हैं. ऐसे में आपको हर महीने 5,550 रुपए ब्‍याज मिलेगा. इस तरह एक साल में 66,600 रुपए ब्‍याज के तौर पर ले सकते हैं और 5 सालों में 3,33,000 रुपए सिर्फ ब्‍याज के जरिए कमा सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानें कौन खोल सकता है अकाउंट?

Post office Monthly income scheme में कोई भी देश का नागरिक अकाउंट खोल सकता है. बच्चे के नाम से भी अकाउंट खोल सकते हैं. बच्चा 10 साल से कम उम्र का है तो उसके नाम पर उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक अकाउंट खोल सकते हैं. बच्चे की उम्र 10 साल होने पर वह खुद भी अकाउंट के संचालन का अधिकार पा सकता है. बता दें, MIS अकाउंट के लिए आपके पास पोस्‍ट ऑफिस यानी डाकघर में सेविंग्‍स अकाउंट होना चाहिए. आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड देना अनिवार्य है.

Related Articles