Global Energy Summit: छत्तीसगढ़ का ऊर्जा विजन रखेंगे CM विष्णुदेव साय, 130 देशों के प्रतिनिधियों के सामने पेश करेंगे निवेश की संभावनाएं
Global Energy Summit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में शामिल हुए। यहां वे छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा, ग्रीन एनर्जी और ऊर्जा अधोसंरचना के विस्तार की योजनाएं रखेंगे। समिट में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

Global Energy Summit 2026: छत्तीसगढ़ को स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की (Global Energy Summit 2026) तैयारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में राज्य का ऊर्जा विजन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखेंगे। उनका फोकस ग्रीन एनर्जी के विस्तार और छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को सामने लाने पर रहेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम (Global Energy Summit 2026) पहुंचे। इस आयोजन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की राउंड टेबल चर्चा होगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/11/02/global-energy-summit-2026-2026-11-02-18-07-30.jpg)
ग्रीन एनर्जी और निवेश पर जोर
समिट में मुख्यमंत्री (Vishnu Deo Sai) छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संसाधन क्षमता और ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं को सामने (Global Energy Summit 2026) रखेंगे। राज्य को पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन के साथ सौर ऊर्जा और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा होगी।
इसके अलावा आधुनिक ऊर्जा अधोसंरचना विकसित करने और निजी निवेश को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा। मुख्यमंत्री निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद कर राज्य में उपलब्ध अवसरों की जानकारी साझा करेंगे।
130 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 से 5 नवंबर तक आयोजित इस वैश्विक समिट (Global Energy Summit 2026) में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के लिए यह राज्य की ऊर्जा क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने और नए निवेश के अवसर तलाशने का मंच है।
मुख्यमंत्री का लक्ष्य ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर रोजगार और औद्योगिक विकास को गति देना है। साथ ही छत्तीसगढ़ को देश की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्थापित करना है।
