देश - विदेश

PM मोदी पहुँचे रायपुर….सरकार की ओर से मंत्री शिव डहरिया ने किया स्वागत….3 घंटे रहेंगे छत्तीसगढ़ में….ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच चुके है, रायपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत राज्य सरकार की ओर से मंत्री शिव डहरिया ने स्वागत किया | इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी स्वागत किए |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के तमाम नेता समेत रायगढ़ के लिए रवाना हो चुके है | अब से कुछ देर बाद वे रायगढ़ में विशाल जन सभा को सम्बोधित करेंगे | पीएम मोदी रायगढ़ में 11.30 से 12 बजे तक जनसभा करेंगे, उसके बाद वे 1.30 बजे रायपुर वापस आने के बाद मोदी रायपुर से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे |

पीएम मोदी विशाल जनसभा को सम्बोधित करने के साथ ही बीजेपी नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा करेंगे | पीएम मोदी का ऐसे समय में छत्तीसगढ़ दौरा भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब पूरा प्रदेश बीजेपी बिखरी हुई है |

बता दें कि पीएम मोदी और अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर रविवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बैठक रखी गई थी, इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पवन देव साय, के साथ सभी सांसद, विधायक, महापौर, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष समेत बीजेपी के नेता कार्यकर्ता शामिल थे |

मिनट टू मिनट कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से 8.50 में उड़ान भरकर वो 10.05 में रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। करीब 5 मिनट वहां रुककर 10.10बजे को रायगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। 11.20 में वो रायगढ़ पहुंचेंगे। 11.30 बजे से 12.05 तक वो आमसभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद वो 12.20 में रायगढ़ हैलीपेड से रायपुर लौटेंगे। करीब डेढ़ बजे रायपुर पहुंचकर वो वेस्ट बंगाल के लिए रवाना हों जाएँगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp