LIVE UPDATE

CG-दुष्कर्म केस में फंसे नायब तहसीलदार : FIR दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, जांच पर उठे सवाल…पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म मामले में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप, पुलिस की ढिलाई और लगातार देरी से मामला गरमाया—सूरजपुर स्थित ठिकाने पर दबिश के बावजूद आरोपी नहीं मिला, अब तक फरार बताया जा रहा है।

रायपुर, 11 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के गंभीर मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सूरजपुर जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के कई दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से पूरे मामले पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है।

पीड़िता की शिकायत पर 26 मई को गंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म सहित संबंधित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। लेकिन इतने दिनों के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि मामले में सख्त कार्रवाई के बजाय आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है, जिससे जांच की निष्पक्षता पर संदेह गहराता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार संपर्क और दबाव के आरोप

पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी के परिजन लगातार थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही आरोपी के पुलिस संपर्क में होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं की जा रही है, जो कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीड़िता ने राज्य के गृहमंत्री और पुलिस कमिश्नर से भी लिखित शिकायत की है और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

सूरजपुर में दबिश, आरोपी अब भी फरार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ मामला दर्ज है और उसकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस टीम ने सूरजपुर स्थित उसके निवास पर दबिश भी दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp