Trending

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते ही पीएम मोदी बने ‘ग्लोबल किंग’, ट्रंप–मेलोनी समेत कई दिग्गजों की प्रतिक्रिया चर्चा में…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनकर नया इतिहास रच दिया है. इस उपलब्धि पर अमेरिका, इजरायल, इटली, जर्मनी समेत कई देशों के नेताओं ने बधाई दी, जिसका पीएम मोदी ने जवाब देकर आभार जताया…


PM Modi Longest Serving Elected Prime Minister: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में सफलतापूर्वक 12 साल पूरे करने के साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 4,399 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. नेहरू का कार्यकाल पहले आम चुनाव यानी 1952 से गिना जाता है, जबकि इंदिरा गांधी ने 14 साल से ज्यादा राज किया लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था.

2014, 2019 और फिर 2024 में ऐतिहासिक जीत के बाद नया संसद भवन, वंदे भारत, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे ड्रीम प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारने वाले पीएम मोदी को इस जादुई कीर्तिमान पर दुनिया के ताकतवर देशों के नेताओं ने बधाई दी है, जिस पर पीएम मोदी ने व्यक्तिगत रूप से आभार व्यक्त किया है.

अमेरिका (डोनाल्ड ट्रंप): अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और वैश्विक राजनीति के कद्दावर नेता डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की लीडरशिप की जमकर तारीफ की. इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “मैं हमारे देशों और दुनिया के हित के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने की उम्मीद करता हूं.”

इटली (जॉर्जिया मेलोनी): भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी विशेष बधाई संदेश भेजा. आभार जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैं हमारी भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी में बनी गति को आगे बढ़ाने की उम्मीद करता हूं, जिससे दोनों देशों और उनके लोगों को फायदा होगा.”

इजरायल (बेंजामिन नेतन्याहू): इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक विशेष वीडियो संदेश साझा कर पीएम मोदी को बधाई दी. इस वीडियो को रीपोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद मेरे मित्र. मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं. भारत-इजरायल दोस्ती आने वाले वर्षों में और मजबूत होती जाएगी.”

सिंगापुर (लॉरेन्स वोंग): सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेन्स वोंग के बधाई संदेश पर आभार जताते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैं हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और भारत-सिंगापुर संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं.”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जर्मनी (फ्रेडरिक मर्ज): यूरोप के सबसे पावरफुल देश जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने उनके शुभकामनाओं के लिए आभार जताया और कहा कि वे भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

भूटान (शेरिंग तोबगे): भारत के सबसे भरोसेमंद पड़ोसी देश भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे का धन्यवाद करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के अनूठे रिश्तों को रेखांकित किया. उन्होंने कहा, “मैं हमारी अनमोल दोस्ती को बहुत महत्व देता हूं और भारत-भूटान के विशेष रिश्ते को बहुत सराहता हूं.”

गुयाना (इरफान अली): गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली को धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “आपके अच्छे शब्दों और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद राष्ट्रपति. मैं भारत और गुयाना के लोगों के लाभ के लिए हमारे द्विपक्षीय सहयोग को इसी तरह आगे भी जारी रखने की उम्मीद करता हूं.”

इन दिग्गज वैश्विक नेताओं के अलावा भी दुनिया के कई और मित्र देशों के राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों ने पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं. सभी वैश्विक नेताओं ने एक सुर में माना कि भारतीय जनता का पीएम मोदी पर यह अटूट भरोसा उनके अभूतपूर्व विकास कार्यों और मजबूत वैश्विक कूटनीति की हकीकत को बयां करता है, जिसने भारत को आज दुनिया के शीर्ष मंच पर लाकर खड़ा कर दिया है.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp