Breaking news

स्पीकर चरणदास महंत MP सदन में अपने अनुभवों को आज करेंगे साझा…नए विधायकों को बताएंगे सदन की कार्रवाई की बारीकियां


छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत आज मध्यप्रदेश विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों सदन की कार्रवाई को लेकर जानकारी देंगे, आज सदन में नवनिर्वाचित विधायकों का आज प्रबोधन कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्पीकर चरणदास महंत के साथ राजस्थान के स्पीकर सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह समेत कई नेता मौजूद रहेंगे |

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत मध्यप्रदेश के सदन में आज नए विधायकों को सम्बोधित करेंगे, विधानसभा अध्यक्ष महंत नए विधायकों को अपने अनुभवों को साझा करने के साथ ही विधायकों को सदन की कार्रवाई और बारीकियां बताएंगे |

बता दें कि मध्यप्रदेश में 8 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, सत्र शुरू होने से पहले आज सदन में नए विधायकों को छत्तीसगढ़ स्पीकर चरणदास महंत, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह, कैलाश विजय वर्गीय, के साथ कई नेता भी नए विधायकों को सदन की कार्यवाही की जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp