LIVE UPDATE

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े, युद्ध के बीच बड़ा झटका, चार महीने में करीब ₹500 तक बढ़ी कीमत

नई दिल्ली। देश में महंगाई के बीच एक बार फिर LPG सिलेंडर महंगा हो गया है। 1 अप्रैल 2026 से 19 किलो वाले  गैस सिलेंडर के दाम में करीब ₹195.50 की बढ़ोतरी की गई है। यह लगातार चौथा महीना है जब सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है।


तेल कंपनियों के अनुसार, नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब करीब ₹2,078.50 का हो गया है। वहीं पिछले चार महीनों में इसकी कीमत में कुल मिलाकर लगभग ₹500 तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों पर पड़ेगा। बढ़ती लागत के चलते आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।


जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण गैस की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai meets PM: Presents Bastar 2.0 development blueprint to PM Narendra Modi, invites him to visit Chhattisgarh
CM Vishnu Deo Sai meets PM: Presents Bastar 2.0 development blueprint to PM Narendra Modi, invites him to visit Chhattisgarh
April 7, 2026
New Delhi, April 7, 2026: Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai today met Prime Minister Narendra Modi and presented a...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles