CG Police Transfer : रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के टीआई भी बदले, पुलिस कमिश्नर रायपुर ने जारी किया आदेश

रायपुर। राजधानी में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने 22 निरीक्षकों का तबादला करते हुए उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेज दिया है। इस फेरबदल में शहर के कई प्रमुख थानों के प्रभारियों को बदला गया है।
जारी सूची के अनुसार थाना खमतराई, टिकरापारा, कबीर नगर, पंडरी, आजाद चौक, खमतराई, अजाक और डीडी नगर समेत कई थानों के थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव को प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया बताया जा रहा है।
पुलिस विभाग के इस कदम से शहर के विभिन्न इलाकों में कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, नए प्रभारियों के आने से स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।