LIVE UPDATE

JEE, NEET, NET में नया पैटर्न, अब हर परीक्षार्थी को मिलेगा अलग-अलग पेपर

मेडिकल कॉलेजों और इंजीनियरिंग में दाखिला लेने के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम और नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस टेस्ट में इस बार बड़ा बदलाव किया जा रहा है, एक रिपोर्ट के अनुसार JEE, NEET, NET में नया पैटर्न इस्तेमाल किया जाएगा, इस बार परीक्षार्थियों को अलग-अलग पेपर दिया जा सकता है यानी सभी परीक्षार्थियों के पेपर में अलग अलग सवाल होंगे |
जानकारी के अनुसार पेपर एक सॉफ्टवेयर से सलेक्ट किए जाएंगे, जो रैंडम सवाल उठाएगा और हर उम्मीदवार के लिए अलग पेपर तैयार होंगे | इससे नकल पर लगाम लगेगी और परीक्षाएं 100 फीसदी सुरक्षित होंगी, साथ ही हाई लेवल का इंक्रिप्शन इस्तेमाल किया जाएगा ताकि कोई भी सिस्टम को हैक ना कर सके | यह बदलाव दिसंबर में होने वाली नेट में किया जाएगा |

एनटीए करवाएगा परीक्षा
हाल ही में केंद्र सरकार ने देश की अहम परीक्षाओं में बड़े बदलाव किए थे, सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से करवाई जाने वाली कई परीक्षाएं अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) करवाएगी, इनमें नीट, जेईई, नेट आदि शामिल है. साथ ही जेईई और नेट का आयोजन साल में दो बार किया जाएगा |
सरकार के आदेश के अनुसार नीट की परीक्षा हर साल फरवरी और मई में कराई जाएगी, साथ ही ये परीक्षाएं कम्प्यूटर के माध्यम से करवाई जाएगी | नेट की परीक्षा दिसंबर में और जेईई (मेन्स) की परीक्षा हर साल जनवरी और अप्रैल में कराई जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles