LIVE UPDATE

IPS officer A Koan Suspended; नखरेबाज IAS की तरह ही व‍िवादों में था ये IPS, गोवा के क्लब में पार्टी कर रही मह‍िला ने जड़ा था थप्‍पड़, अब 11 महीने बाद सरकार ने उठाया ये कदम

IPS officer A Koan Suspended: गोवा में एक महिला टूरिस्ट के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के लिए 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, 11 माह बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनका निलंबन रद्द कर दिया है। साथ ही केंद्र सरकार ने ऑफिस का ट्रांसफर गोवा से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कर दिया है।

दरअसल, कोआन ने अगस्त 2023 में उत्तरी गोवा के पर्यटन स्थल कलंगुट के एक नाइट क्लब में एक महिला पार्टीगोअर के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। 7-8 अगस्त, 2023 की मध्यरात्रि को कोआन ने कथित तौर पर लास ओलास बार और रेस्तरां में नशे की हालत में एक महिला पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार किया था जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद अधिकारी ए कोआन को राष्ट्रपति मुर्मू ने निलंबित कर दिया था, जब गोवा पुलिस ने गृह मंत्रालय में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें ऑफिसर पर आरोप था कि उन्होंने उत्तरी गोवा के एक बीच क्लब में एक महिला टूरिस्ट के साथ दुर्व्यवहार किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS ब्रेकिंग: IAS रजत बंसल छत्तीसगढ़ के नये जनसंपर्क आयुक्त बने, रवि मित्तल पीएमओ के लिए रिलीव, देखिए आदेश
IAS ब्रेकिंग: IAS रजत बंसल छत्तीसगढ़ के नये जनसंपर्क आयुक्त बने, रवि मित्तल पीएमओ के लिए रिलीव, देखिए आदेश
March 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को नया जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें पुलिस ने आरोप लगाया है कि एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के कोआन घटना के समय कथित तौर पर नशे में थे। पिछले साल गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा में कहा था कि आरोपियों के खिलाफ ‘सख्त कार्रवाई की जाएगी’ और ‘हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

क्या कहता है 1969 का नियम?

अवर सचिव राकेश कुमार सिंह द्वारा 11 जुलाई को जारी एक आदेश में कहा गया कि ‘चूंकि, 16 अगस्त 2023 के गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, डॉ ए कोआन को निलंबित कर दिया गया था। अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन 85 अपील) नियम, 1969 के नियम 3 के अनुसार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जानी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
March 27, 2026
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर में तैनात तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को अरेस्ट कर लिया गया है. उन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन और अपील) नियम, 1969 के नियम 3 के अनुसार समय-समय पर उनकी समीक्षा की गई है और समीक्षा समिति की सिफारिशों के आधार पर, उनके निलंबन की अवधि को 9 फरवरी के गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार 10 फरवरी 2024 से आगे 7 अगस्त 2024 तक 180 दिनों की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है।’

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
March 28, 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles