LIVE UPDATE

Baloda Bazar News : बलौदाबाजार हिंसा…भीम रेजिमेंट के प्रदेश अध्यक्ष अपने साथी के साथ कोर्ट में किया सरेंडर, 18 जुलाई तक पुलिस रिमांड में

Baloda Bazar News. बलौदाबाजार हिंसा मामले में भीम रेजिमेंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने अपने साथी हेमंत बंजारे के साथ सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने न्यायालय से 20 जुलाई तक रिमांड मांगी है, वही न्यायालय से निकलते हुए मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस उन्हें बिना मतलब के परेशान कर रही है, जबकि मैं और मेरा साथी उस दिन उस घटना में शामिल नहीं थे ।

Baloda Bazar News. बता दें कि बलौदाबाजार में 10 जून को हुई हिंसा आगजनी मामले में पुलिस संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ कर रही है, इसी मामले में भीम रेजिमेंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने अपने साथी हेमंत बंजारे के साथ सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, वही कोर्ट में सरेंडर किए जाने के बाद पुलिस ने न्यायालय से दिनेश चतुवेदी और उनके साथ हेमंत को 20 जुलाई तक रिमांड मांगी, जिस पर न्यायालय ने दोनों को 18 जुलाई तक रिमांड की परमिशन दे दी है ।

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस बलौदाबाजार में 10 जून को हुई हिंसा आगजनी मामले में भीम रेजिमेंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी और हेमंत बंजारे से 18 जुलाई तक पूछताछ करेगी, वही इस मामले में अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस हमे बेवजह परेशान कर रही है, जबकि हम उस दिन घटना में शामिल नहीं थे, फिर भी हमे प्रताड़ित कर रही है, इसलिए हमने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है ।

वही इस मालेम में भीम रेजिमेंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी की ओर से अधिवक्ता ने बताया कि उनके पक्षकार दिनेश चतुर्वेदी और हेमंत ने इस मामले में शामिल होने से इंकार किया है। पुलिस की रिमांड मांग पर न्यायलय ने 18 जुलाई तक रिमांड में दे दी है, जिसका हमने विरोध भी किया ।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस ममाले में पहले पुलिस ने भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे, और भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े के साथ ही भीम आर्मी का एक और सदस्य राजकुमार सतनामी और ग्राम पंचायत कारी के सरपंच पति को भी गिरफ्तार किया गया है। अभी तक इस मामले में 150 के करीब आरोपियों को गिरफ्तार की जा चुकी है ।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में BJP विधायक से ऑनलाइन ठगी: BJP के बड़े नेता का PA बनकर मांगे पैसे, 10 हजार ट्रांसफर कराए,  ऐसे हुए खुलासा
छत्तीसगढ़ में BJP विधायक से ऑनलाइन ठगी: BJP के बड़े नेता का PA बनकर मांगे पैसे, 10 हजार ट्रांसफर कराए, ऐसे हुए खुलासा
May 26, 2026
रायपुर, 26 मई 2026. रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles