देश - विदेश

Industrial Smart Cities: मोदी सरकार ने 12 औद्योगिक स्मार्ट सिटी को दी मंजूरी, बिहार,पंजाब समेत 10 राज्य शामिल, राज्यों को मिलेगा ये फायदा


Industrial Smart Cities: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12 औद्योगिक स्मार्ट सिटी परियोजना को मंजूरी दी है. परियोजना के तहत 10 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और 30 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रोजेक्ट की कुल लागत 28,602 करोड़ होगी. इसमें 1.52 लाख करोड़ की निवेश क्षमता होगी. उन्होंने कहा कि ये औद्योगिक स्मार्ट सिटी नेशनल इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरिडोर प्रोग्राम (NIDCP) के तहत बनाए जा रहे हैं. इस योजना के जरिए 10 राज्यों को कवर किया जाएगा. इन्हें 6 प्रमुख कॉरिडोर के साथ रणनीतिक रूप से प्लान किया गया है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार इन परियोजनाओं पर 28,602 करोड़ रुपये खर्च करेगी. कैबिनेट ने नेशनल इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरिडोर प्रोग्राम के तहत 12 औद्योगिक स्मार्ट शहर बनाने को मंजूरी दी है।

जान लीजिए कौन-कौन से हैं ये 12 शहर
खुरपिया – उत्तराखंड
राजपुरा-पटियाला – पंजाब
दिघी – महाराष्ट्र
पलक्कड़ – केरल
आगरा और प्रयागराज – उत्तर प्रदेश
गया – बिहार
जहीराबाद – तेलंगना
ओर्वाकल और कोप्पार्थी – आंध्र प्रदेश
जोधपुर और पाली – राजस्थान

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार इन प्रोजेक्ट्स में करीब ₹28,602 करोड़ का निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि इन इंडस्ट्रियल हब में 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की क्षमता है। इस औद्योगिक स्मार्ट सिटी के बनने से प्रत्यक्ष तौर पर 10 लाख और अप्रत्यक्ष तौर पर 30 लाख रोजगार पैदा होने की क्षमता विकसित होगी।

CG Mukhyamantri Jandarshan: मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन स्थगित, 29 अगस्त को सीएम हाउस में नहीं होगा जनदर्शन, ये है वजह

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp