LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ में गरमाई सियासत: सचिन पायलट ने जेल में की चैतन्य बघेल और लखमा से मुलाकात, बोले- कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। उन्होंने रायपुर के सेंट्रल जेल में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। दोनों नेताओं की ईडी और अन्य जांच एजेंसियों के मामलों में गिरफ्तारी के बाद यह मुलाकात सियासी रूप से अहम मानी जा रही है।

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा,
“यह पूरी तरह से बदले की राजनीति है। कांग्रेस इस तरह की दबाव की राजनीति से डरने वाली नहीं है। हम न सिर्फ सच्चाई के साथ खड़े हैं, बल्कि एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे।”

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सचिन पायलट ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है।
“जब भी चुनाव नजदीक आते हैं या विपक्षी दल सशक्त होते हैं, तब केंद्र की एजेंसियां सक्रिय हो जाती हैं। लेकिन जनता सब देख रही है और इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी,” उन्होंने कहा।

चैतन्य बघेल से मुलाकात
– पायलट जेल के बाहर मीडिया से मुखातिब होते हुए बोले कि “बीजेपी केंद्र एवं राज्य स्तर पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। चैतन्य बघेल पर चल रही कार्रवाई कांग्रेस को डिगा नहीं सकती। हम न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास रखते हैं, सच्चाई सामने आएगी।”

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कवासी लखमा से चर्चा
– इसके बाद पायलट ने लगभग दो महीने से जेल में बंद कवासी लखमा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लखमा जी हृदय रोगी होने के बावजूद मानसिक रूप से मजबूत हैं और आरोप निराधार साबित होंगे। “भ्रष्टाचार, अनियमितताओं के खिलाफ जो भी आवाज़ उठाता है, उसे एजेंसियों के जरिए डराया–धमकाया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस कदम पीछे नहीं हटेगी।”

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles