LIVE UPDATE

PM नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व रेटिंग पर CM  साय ने जताया गर्व – कहा यह  उपलब्धि देशवासियों के लिए गौरव का क्षण

रायपुर, 26 जुलाई 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  “Morning Consult Global Leader Approval Rating Tracker” में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में शीर्ष स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।



मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री वैश्विक मंच पर प्रभावशीलता, लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता के प्रतीक बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी सितंबर 2021 से लगातार इस रेटिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। यह उनकी अडिग नेतृत्व शैली, दूरदर्शी नीतियों और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का प्रमाण है, जो न केवल भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही हैं, बल्कि विश्व समुदाय में भी भारत की सशक्त, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर छवि को स्थापित कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.



मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह वैश्विक सम्मान भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उनका नेतृत्व केवल भारत को नहीं, बल्कि वैश्विक व्यवस्था को एक नई दिशा दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर शांति, विकास और मानवता की आवाज बनकर उभरा है। उनका यह स्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, मजबूत कूटनीति और जन-जन के साथ सीधे जुड़ाव को भी रेखांकित करता है।



मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों के लिए एक गौरवशाली क्षण है जो दर्शाती है कि एक उभरते हुए राष्ट्र के रूप में भारत का भविष्य दूरदर्शी नेतृत्व में पूर्णतः सुरक्षित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *