LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में लू की चेतावनी : प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए गर्मी से कब मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। आगामी दो दिनों तक हीट वेव चलने की चेतावनी दी गई है। चिकित्सकों का कहना है अनावश्यक लोगों को बाहर लू में निकलना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। तीन-चार दिनों बाद धूल भरी आंधी और हल्के बादल आ सकते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे में छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ेगा और लू चलेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ग्रीष्म लहर की जांजगीर चाँपा, रायगढ़, महासमुंद, कांकेर, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा जिले में चेतावनी दी है। लू चलने की वजह से रात का भी तापमान काफी ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, महासमुंद, बलौदाबाजार, कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा रायगढ़ में लू की चेतावनी जारी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार तक तापमान बढ़ेगा लेकिन इसके बाद विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शाम तक मौसम बदल सकता है। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।इस वक्त पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज की सबसे ज्यादा तपिश बिलासपुर संभाग के जिलों को झेलनी पड़ रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ यानि बस्तर संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles