Trending

पूर्व विधायक शैलेश ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले – भारतीय रेल क्या छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए नहीं है? कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया- पांडेय

कांग्रेस ने ही बिलासपुर को मुनाफ़े का मण्डल और जोन बनाया है- शैलेश


बिलासपुर के पूर्व विधायक कांग्रेस नेता शैलेश पांडेय ने ट्रेन के परिचालन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने केंद्र के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि छत्तीसगढ़ की करोड़ों जनता के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है क्या भारतीय रेल छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए नही है,क्यों प्रदेश के लोगो के लिए ट्रेन वर्षों से बंद की जा रही है लोगो से ये सुविधा क्यों छीनी जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही आज़ादी से लेकर आठ हज़ार से ज़्यादा स्टेशन देश की जनता के लिए बनाये है सैकडो ट्रेनें दी हैं जिससे लोग यहाँ से वहाँ जाते है।कांग्रेस ने कभी छत्तीसगढ़ की जनता के साथ एसा व्यवहार नहीं किया जैसा आप और आपकी सरकार कर रही है ट्रेनें बंद करके।कांग्रेस ने ही शताब्दी और राजधानी जैसी तेज़ ट्रेनें लोगो को दी हैं। कांग्रेस ने ही बिलासपुर जोन को वर्षों से सबसे ज़्यादा मुनाफ़े का जोन बनाया है बिलासपुर जोन सबसे ज़्यादा पैसा देने वाला जोन कांग्रेस ने ही बनाया है फिर भी सौतेला व्यवहार क्यों ?

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp