LIVE UPDATE
Trending

विधानसभा ब्रेकिंग : सदन में गूंजा फर्जी सर्टिफिकेट पर सरकारी नौकरी का मामला, विधायक ने पूछा – कितने के खिलाफ मिली शिकायत, कितने के खिलाफ हुई कारवाई…मंत्री ने दिया ये जवाब

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकारी विभागों में फर्जी जाति प्रमाणपत्र से नौकरी का मुद्दा गूंजा। भाजपा विधायक आशाराम नेताम ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी कर रहे शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों का मामला उठाया। भाजपा विधायक आशाराम नेताम ने सवाल पूछा कि सरकारी विभागों में फर्जी जाति प्रमाणपत्र से कितने अधिकारी और कर्मचारी नौकरी कर रहे हैं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी है।. भाजपा विधायक आशाराम नेताम के सवाल पर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि अलग-अलग अफसरों के खिलाफ केस मिले हैं, इस संबंध में कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.

बीजेपी विधायक आशाराम नेताम के सवाल का मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जवाब दिया। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि 232 कुल मामले दर्ज किए गए थे, 102 के खिलाफ कार्रवाई लंबित है. 130 प्रकरणों में सरकार के द्वारा कार्रवाई की गई. 60 प्रकरण विभाग में कार्रवाई के लिए लंबित है. 33 प्रकरण बिलासपुर हाईकोर्ट में लंबित है. 6 प्रकरण बिलासपुर हाईकोर्ट में विचाराधीन है. 3 के खिलाफ उच्च स्तरीय छानबीन समिति की को मामला भेजा गयाहै, वहीं एक अधिकारी के रिटायर हो जाने की वजह से प्रक्रिया चल रही है। सदन में ये भी बताया गया कि अलग अलग अफसरों के खिलाफ केस मिले हैं, इस संबंध में कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। जवाब के बाद विधायक ने उन विभागों और अधिकारी-कर्मचारी का ब्योरा मंत्री से मांगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles