LIVE UPDATE

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने गृहमंत्री पर साधा निशाना, बोले – क्या बिलासपुर विधायक शहर को अपराध मुक्त का झूठा झाँसा दिये थे….

छतीसगढ़ के डिप्टी सीएम व् ग्रह मंत्री विजय शर्मा से बिलासपुर में बढ़ रहे अपराध को लेकर पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने सवाल उठाये है, पूर्व विधायक ने कहा है कि मैं उन्हें विधानसभा में उनके द्वारा दिये गये जवाब जिसमे 30 जून तक की अपराधों की जानकारी बिलासपुर जिले की है,बाकि माह जुलाई और अगस्त के अपराधों का डाटा पुलिस विभाग आपको देगा वो आप जोड़ लेना और आपको चिंतन करना है कि आख़िर बिलासपुर में रोज चाकूबाजी और हत्या और दुष्कर्म के आँकड़े इतने क्यों बढ़े है,बिलासपुर अपराधों के मामले में प्रदेश में प्रथम है आख़िर क्यों .

5 दिसंबर से 30 जून तक बिलासपुर के अपराध,विधानसभा के जवाब के अनुसार-

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव, 11 मई 2026 से नए नियम लागू, अब पूरी जानकारी अनिवार्य
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव, 11 मई 2026 से नए नियम लागू, अब पूरी जानकारी अनिवार्य
May 13, 2026
बिलासपुर, 13 मई 2026। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जमानत याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया में बड़ा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुल अपराध – 7506 ( 30 जून तक )

बलात्कार – 129
हत्या – 28
मारपीट – 1743
लूट – 32
डकैती -1
पॉस्को – ?
चाकूबाज़ी – ?
दुर्घटनाएँ – ?

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
May 13, 2026
बिलासपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी Chhattisgarh Public Service Commission ने सूबेदार और सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आख़िर क्या कारण है कि बिलासपुर पुलिस अपराधों को रोकने में नाकाम रही है और बिलासपुर में प्रतिदिन कोई न कोई बड़ी घटनाएँ होती है। शहर में राह चलते चाकूबाजी होती है और शहर में चलने में खतरा रहता है।महिलाओं की सुरक्षा में भी बिलासपुर पुलिस असफल रही है और प्रदेश में सर्वाधिक दुष्कर्म के मामले बिलासपुर में हो रहे है,मासूम बच्चियों के साथ भी अनाचार हुआ है,बहन बेटियाँ बिलासपुर में असुरक्षित है,क्या आपकी पुलिस सुरक्षा देने में नाकाम है ?

बिलासपुर में विधानसभा चुनाव के समय वर्तमान विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ताल ठोककर दावा किया था कि मैं बिलासपुर को अपराध मुक्त कर दूँगा लेकिन उनका ये चुनावी झाँसा था केवल वोट पाने के लिए और विधायक बनने के बाद वो “मौन बाबू” बन गये और बिलासपुर वासियों को भूल गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
May 13, 2026
रायगढ़, 13 मई 2026। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रह मंत्री जी आप भी कहीं मीटिंग के बाद मौन बाबू की तरह बिलासपुर की जनता को झाँसा देकर तो नहीं चले जाएँगे,मैं उम्मीद करता हूँ आपकी सरकार को जनादेश मिला है तो आप की सरकार जनता की रक्षा करेगी।

Related Articles