LIVE UPDATE

बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल, विनेश बोलीं- बीजेपी हमें फुंके हुए कारतूस समझ रही थी

ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में दोनों पहलवान कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी नेता पवन खेड़ा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया भी मौजूद रहे।

सिर्फ विनेश फोगाट चुनाव लड़ेंगी
सूत्रों के अनुसार, बजरंग पुनिया को कांग्रेस के स्टार प्रचारक के अलावा कांग्रेस संगठन में उचित पद दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि सिर्फ विनेश फोगाट चुनाव लड़ेंगी। बजरंग पुनिया चुनाव नहीं लड़ेंगे। विनेश कहां से चुनाव लड़ेंगी अभी यह साफ नहीं है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके घर पर मुलाकात की। यह मुलाकात आधे घंटे से ज्यादा चली।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त, जीएसटी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विनेश फोगाट ने क्या कहा
कांग्रेस में शामिल होने पर विनेश फोगाट ने कहा कि समर्थन के लिए पूरे देशवासियों का धन्यवाद। मैं कोशिश करूंगी उम्मीदों पर खरा उतरूं। नई पारी की शुरुआत कर रही हूं। हर उस महिला के साथ हम खड़े हैं जो खुद को लाचार और बेबस समझती हैं। विनेश ने कहा कि मैं कांग्रेस का धन्यवाद करती हूं, वो कहते है न की बुरे वक्त में ही पता चलता है अपना कौन है। परमात्मा ने मुझे देश के लोगो की सेवा करने का मौका दिया। मैने जो फेस किया को किसी और को फेस न करने पड़े, आज उन्हे हिम्मत मिलेगी।

क्या बोले बजरंग पूनिया
इस मौके पर बजरंग पूनिया ने कहा, बीजेपी कह रही है कि हमारा मकसद राजनीति था. हमने बीजेपी को भी आंदोलन में बुलाया था लेकिन आई नहीं, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर हमने बीजेपी की महिला सांसदों से भी साथ होने को कहा था, लेकिन वे नहीं आए. उस वक्त हमारे साथ सभी विपक्षी पार्टियां खड़ीं थीं. सिर्फ बीजेपी ही हमारे खिलाफ थी. हम राजनीति में आ रहे हैं, अब हम मेहनत करेंगे और कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
May 13, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल सामने आया है। पार्टी की रणनीतिक निर्णय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles