LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur News; जमीन की देखरेख का था अधिकार, बेचने का नहीं… फिर भी 50 लाख लेकर कर डाला करोड़ों का सौदा



बिलासपुर, 12 मई 2026.  बिलासपुर में जमीन के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर के पॉश इलाके लिंक रोड स्थित करोड़ों रुपए की जमीन का सौदा कर एक जमीन दलाल ने बिल्डर से 50 लाख रुपए बतौर बयाना ले लिए। बाद में पता चला कि आरोपी के पास जमीन बेचने का अधिकार ही नहीं था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार क्रांतिनगर निवासी बिल्डर राजेश हरपाल की मुलाकात भारतीय नगर निवासी प्रफुल्ल झा से हुई थी। प्रफुल्ल ने खुद को नागपुर निवासी कृष्णा दुआ की जमीन का अधिकृत प्रतिनिधि बताते हुए सीएमडी चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्थित खसरा नंबर 616/2 की लगभग 2600 वर्गफुट जमीन दिखाई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को झटका: 22 जून से 3 जुलाई तक 10 ट्रेनें रद्द; सफर पर निकलने से पहले चेक करें रद्द गाड़ियों की पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को झटका: 22 जून से 3 जुलाई तक 10 ट्रेनें रद्द; सफर पर निकलने से पहले चेक करें रद्द गाड़ियों की पूरी लिस्ट
June 22, 2026
बिलासपुर, 22 जून 2026: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी और असुविधाजनक खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि प्रफुल्ल झा ने बिल्डर को बताया कि जमीन की मालकिन बुजुर्ग हैं और नागपुर में रहने के कारण बिलासपुर नहीं आ पातीं, इसलिए जमीन बेचने की जिम्मेदारी उसे दी गई है। इसके बाद 19 हजार रुपए प्रति वर्गफुट की दर से करीब 4 करोड़ 94 लाख रुपए में जमीन का सौदा तय हुआ।

सौदे के तहत बिल्डर ने आरोपी को 20 लाख रुपए नकद और 30 लाख रुपए चेक के जरिए कुल 50 लाख रुपए एडवांस दिए। लेकिन जब रजिस्ट्री कराने का समय आया तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। शक होने पर बिल्डर ने दस्तावेजों और मुख्तियारनामा की जांच कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में अवैध माइनिंग पर CM साय का बड़ा हंटर! बलौदाबाजार में 6 क्रशर सील, महानदी में अवैध उत्खनन करती मशीन जब्त; ड्रोन सर्वे से माफियाओं पर वार
छत्तीसगढ़ में अवैध माइनिंग पर CM साय का बड़ा हंटर! बलौदाबाजार में 6 क्रशर सील, महानदी में अवैध उत्खनन करती मशीन जब्त; ड्रोन सर्वे से माफियाओं पर वार
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में खुलासा हुआ कि जमीन मालिक कृष्णा दुआ ने प्रफुल्ल झा को केवल जमीन की देखरेख का अधिकार दिया था, जबकि बिक्री करने का कोई अधिकार नहीं सौंपा गया था। इतना ही नहीं, संबंधित जमीन को लेकर न्यायालय में पहले से सिविल विवाद भी लंबित है।

पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पांच-पांच लाख रुपए के दो चेक दिए, लेकिन खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद बिल्डर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलेगी: 33 जिलों के कॉलेजों को करोड़ों का अनुदान, 5 लाख छात्र होंगे लाभान्वित
PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलेगी: 33 जिलों के कॉलेजों को करोड़ों का अनुदान, 5 लाख छात्र होंगे लाभान्वित
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026. छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है। वर्ष 2014...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने जमीन मालिक और खरीदार दोनों को गुमराह कर सौदा कराया। फिलहाल आरोपी प्रफुल्ल झा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp