EOW की टीम पहुंची रेखा नायर के घर…..दरवाजे का सील तोड़कर ले रही है तलाशी….हो सकते है कई बड़े खुलासे
निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता के स्टेनो रही रेखा नायर के घर में ईओडब्ल्यू की टीम तलाशी ले रही है, ईओडब्ल्यू ने रेखा नायर और उनके वकील के उपस्थिति में उनके घर का सील खोला | ईओडब्ल्यू की 12 सदस्यीय टीम रेखा नायर के घर की जांच कर रही है |
बता दें कि रेखा नायर के खिलाफ आय से अधिक सम्पति मामले में ईओडब्ल्यू ने खुलासा किया है, पिछले दिनों एसीबी और ईओडब्ल्यू कि टीम ने रेखा नायर के अलग अलग ठिकानों पर छापा मारा था, जिसमे रेखा नायर के पास करोड़ों रूपए आय से अधिक सम्पति होने का खुलासा किया गया था |
ये खबर भी पढ़ें…

देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
संस्पेंड डीजीपी मुकेश गुप्ता के स्टेनो रही रेखा नायर ईओडब्ल्यू में कार्यरत थी , रेखा नायर पर फोन टैपिंग करने का आरोप भी लगा है | बताया जा रहा है कि रेखा अपने घर से फोन टैपिंग को ऑपरेट करती थी | एसीबी ने रेखा नायर के दुर्ग- भिलाई के ठिकानों पर दबिश दिया था |
ये खबर भी पढ़ें…

CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...








