LIVE UPDATE

COVID-19 : Corona की डराने वाली रफ्तार, 24 घंटों में 8380 नए केस, 193 मरीज़ों की मौत…. देखिये किस राज्य की क्या है हालत

भारत में कोरोना वायरस के नए मरीजों ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए | स्वास्थ्य मंंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक ​पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8380 नए केस मिले और 193 मरीजों की जान गई, नए मामले सामने आने के साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 82 हजार 142 हो गई है. शुक्रवार को कोरोना के 7,964 नए केस मिले थे जबकि 265 मरीजों की जान गई थी |

स्वास्थ्य मंंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब 89995 एक्टिव केस हैं. कोरोना महामारी से अब तक 5164 मरीजों की मौत हो गई है और 86983 लोग ठीक हो चुके हैं, एक विदेशी लौट चुका है, कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित दिख रहा है. महाराष्ट्र में एक दिन में 2,940 नए मामले सामने आए हैं जबकि 99 लोगों की मौत हुई है. नए मरीज आने के बाद राज्य में कोरोना संक्र​मित मरीजों की संख्या 65,168 तक पहुंच गई है |

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देश में कोविड-19 से मौत के अब तक आए कुल 5164 मामलों में सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में आए हैं जिनकी संख्या 2,197 है, इसके बाद गुजरात में 1007, मध्य प्रदेश में 343, दिल्ली में 416, पश्चिम बंगाल में 309, उत्तर प्रदेश में 201, राजस्थान में 193, तमिलनाडु में 160, तेलंगाना में 77 और आंध्र प्रदेश में 60 मामले आए हैं. कर्नाटक में अब तक 48 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है, वहीं पंजाब में 44, जम्मू कश्मीर में 28 मौत हो चुकी है.

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles