LIVE UPDATE
Trending

Congress Poster Controversy: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिन पर दिखा ‘फोटो पॉलिटिक्स’, पोस्टर से भूपेश बघेल की तस्वीर गायब….BJP ने कसा तंज

Congress Poster Controversy; कोरबा, 02 फ़रवरी 2026। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर ‘फोटो पॉलिटिक्स’ चर्चा का विषय बन गई है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिन पर जारी पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर गायब रहने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

आपको बता दें कि 1 मार्च को पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता जय सिंह अग्रवाल का बर्थडे मनाया गया, इस दौरान समर्थकों ने पुरे शहर को होर्डिंग, फ्लेक्स या अखबार विज्ञापन से पाट दिया, जन्मदिन के पोस्टरों और विज्ञापनों में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश स्तर पर केवल पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद ज्योत्स्ना महंत, और टीएस सिंहदेव की तस्वीरें शामिल थीं। भूपेश बघेल की तस्वीर गायब होने से यह मामला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के सभा में उमड़ा जनसैलाब, असम के बिजनी विधानसभा में एनडीए ने दिखाई प्रचंड शक्ति, जनता में उत्साह
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के सभा में उमड़ा जनसैलाब, असम के बिजनी विधानसभा में एनडीए ने दिखाई प्रचंड शक्ति, जनता में उत्साह
March 23, 2026
बिजनी (चिराग): बिजनी विधानसभा क्षेत्र की पावन धरती पर एनडीए के प्रति जनता का उत्साह और विश्वास ऐतिहासिक संदेश बनकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

BJP का तंज

भाजपा के कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। के  बताया जा रहा है कि शहर में लगाए गए जन्मदिन के बधाई पोस्टरों में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं से लेकर स्थानीय नेताओं की तस्वीरें तो नजर आईं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो शामिल नहीं की गई। इसे लेकर कांग्रेस के अंदरखाने से एकबार फिर गुटबाजी की चर्चा सामने आने लगी है | उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस में अब फोटो लगाने और हटाने की राजनीति चल रही है, जो उनके संगठन की स्थिति को दर्शाती है।”

पहले भी उठ चुके हैं मतभेद के स्वर, मिला था शोकॉज नोटिस

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी संगठन ने जयसिंह अग्रवाल को शोकॉज नोटिस जारी किया था। उनके बयानों को लेकर उस समय भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। कोरबा में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान अग्रवाल ने कहा था कि पिछला चुनाव कांग्रेस के लिए पूरी तरह एकजुट नहीं था। उनके इस बयान को पार्टी के भीतर असहमति के संकेत के तौर पर देखा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
पेट्रोल-डीजल एक्साइज कटौती पर सियासत तेज; Chhattisgarh में बघेल-चौधरी का X-वार, आपकी इन्हीं हरकतों के कारण…भूपेश को बोल गए ओपी चौधरी
पेट्रोल-डीजल एक्साइज कटौती पर सियासत तेज; Chhattisgarh में बघेल-चौधरी का X-वार, आपकी इन्हीं हरकतों के कारण…भूपेश को बोल गए ओपी चौधरी
March 28, 2026
रायपुर। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया था कि सरकार को मिले जनादेश का सम्मान पूरी तरह नहीं हो पाया और मंत्रियों को पर्याप्त अधिकार नहीं दिए गए। उन्होंने कहा था कि सरकार में निर्णय प्रक्रिया कुछ चुनिंदा लोगों के इर्द-गिर्द केंद्रीकृत रही और पांच साल तक सत्ता सीमित दायरे में संचालित होती रही।

▪ पोस्टर विवाद से फिर गरमाई सियासत

अब उनके जन्मदिन के पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर न होने से मामला एक बार फिर सियासी मोड़ ले चुका है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर नई बहस को जन्म दे सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी: राजस्व विभाग को मिले नए वाहन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी और सहूलियत
मुख्यमंत्री ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी: राजस्व विभाग को मिले नए वाहन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी और सहूलियत
March 28, 2026
रायपुर, 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में राजस्व विभाग को प्राप्त 4...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles