LIVE UPDATE

छात्राओं के कारण कलेक्टर को बदलना पड़ा अपना आदेश, जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अधीक्षिका प्रभार विवाद के बीच कलेक्टर ने माहेश्वरी निषाद को अधीक्षिका के पद पर यथावत बने रहने के लिए आदेश जारी किया है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने इससे पहले कोंटा में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अधीक्षिका माहेश्वरी निषाद को हटाकर उनके जगह पर ममता शिखरवार को नियुक्त किया गया था।

बता दें कि सुकमा जिले के कोंटा में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के अधीक्षिका माहेश्वरी निषाद को हटाने को लेकर कलेक्टर ने 25 सितम्बर को आदेश जारी किया था, और उनके स्थान पर ममता शिखरवार को नियुक्त किया गया था। आदेश जारी होने के बाद माहेश्वरी के समर्थन में छात्राएं ममता शिखरवार की पदस्थापना का विरोध करने लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों को लिखी चिट्ठी; “शाला प्रवेश उत्सव” को जनआंदोलन बनाने की अपील, हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का आह्वान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों को लिखी चिट्ठी; “शाला प्रवेश उत्सव” को जनआंदोलन बनाने की अपील, हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का आह्वान
June 15, 2026
रायपुर 15 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर 16 जून से 27...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि छात्राओं ने 80 किलोमीटर दूर सफर करके कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गई। और कलेक्टर से माहेश्वरी निषाद को अधीक्षिका के पद पर यथावत रहने का मांग की। छात्राओं की मांगों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने माहेश्वरी निषाद को अधीक्षिका के पद पर यथावत रहने का आदेश जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विद्यार्थियों को संदेश: मन लगाकर पढ़ें, शिक्षा ही सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विद्यार्थियों को संदेश: मन लगाकर पढ़ें, शिक्षा ही सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी
June 15, 2026
रायपुर 15 जून 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles