Trending

छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ेंगी स्कूलों की छुट्टियां: वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल, शिक्षा सचिव ने किया स्पष्ट


CG School News: छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों, पालकों और शिक्षकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। अगर आपके पास भी सोशल मीडिया पर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ने का कोई मैसेज या आदेश आया है, तो उस पर भरोसा न करें। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में ग्रीष्मावकाश बढ़ाने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है और सभी स्कूल 16 जून से ही खुलेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था फर्जी पत्र

पिछले कुछ घंटों से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा था। इस कथित आदेश में दावा किया गया था कि राज्य सरकार ने गर्मी के कारण छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है। इस भ्रामक खबर के बाद शिक्षक और अभिभावक लगातार विभाग से इसकी सच्चाई जानने की मांग कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने किया खंडन

मामले की जानकारी सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा आदेश पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जून से सभी स्कूल खुलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नए सत्र के साथ शुरू होगा ‘शाला प्रवेश उत्सव’

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 16 जून से राज्य में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ की जाएगी। इसके लिए ‘शाला प्रवेश उत्सव’ के दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। स्कूलों में नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया जाएगा और शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp