LIVE UPDATE

CM साय, Deputy CM अरुण साव और विजय शर्मा दिल्ली दौरे पर, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से की मुलाकात….मंत्रिमंडल के लिए इन नामों पर लग सकती है मुहर

छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार को को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान तीनों नेताओं ने आज भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन से मुलाकात की.

प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब कैबिनेट विस्तार को लेकर इंतजार है । प्रदेश के मंत्रिमंडल की सूची को जल्द बीजेपी के शीर्ष नेता अंतिम रूप दे सकते हैं। इस सिलसिले में सीएम और डिप्टी सीएम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर नाम को अंतिम रूप देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर सियासी संग्राम: ओपी चौधरी बोले- जय-वीरू के झगड़े में रुका निर्माण, तो सिंहदेव का आया दिलचस्प जवाब, कहा….
CG-मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर सियासी संग्राम: ओपी चौधरी बोले- जय-वीरू के झगड़े में रुका निर्माण, तो सिंहदेव का आया दिलचस्प जवाब, कहा….
June 8, 2026
अंबिकापुर, 8 जून 2026। मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण में लगातार हो रही देरी को लेकर प्रदेश की राजनीति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नए-पुराने चेहरों का समावेश : नबीन
साय कैबिनेट में नए-पुराने चेहरों का समावेश देखने को मिल सकता है, इसके साथ ही युवा शक्ति के अनुभव को देखते हुए उन्हें भी  स्थान मिल सकता है | प्रदेश के सह प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा साय मंत्रीमंडल में पुराने लोगों का अनुभव और नए लोगों की ऊर्जा का समावेश होगा।


इन चेहरों पर लगा सकती हैं दांव
छत्‍तीसगढ़ सरकार के नए मंत्रिमंडल में धरमलाल कौशिक, ओपी चौधरी, राजेश मूणत, डोमन लाल कोर्सेवाडा, अजय चंद्राकर, रेणुका सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, केदार कश्यप, रामविचार नेताम और अमर अग्रवाल को जिम्‍मेंदारी मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बेलतरा की बदहाली गिनाकर सरकार को घेरा, सौंपा 15 सूत्रीय मांगपत्र
सुशासन तिहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बेलतरा की बदहाली गिनाकर सरकार को घेरा, सौंपा 15 सूत्रीय मांगपत्र
June 8, 2026
- जिस मंच से सरकार सुशासन का दावा कर रही थी, वहीं पानी, खाद, बिजली और सड़क को लेकर विपक्ष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


बड़े चेहरे को संतुष्ट करने के लिए बना सकते हैं प्रदेशाध्यक्ष
पार्टी सूत्रों के अनुसार, यदि मंत्रिमंडल में कुछ बड़े चेहरे शामिल नहीं हो पाए तो उन्हें पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष भी नियुक्त किया जा सकता है। अभी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव हैं, मगर उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद जिम्मेदारी बढ़ने के कारण पार्टी उन्हें इस पद से मुक्त कर सकती है। फिलहाल पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में लोकसभा सदस्य विजय बघेल के नाम की भी चर्चा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur- एमआईसी बैठक में जमकर बवाल: “पार्षद निष्क्रिय” बयान पर मेयर घिरीं, जमकर हंगामा….अफसरों पर भी लगे गंभीर आरोप
Bilaspur- एमआईसी बैठक में जमकर बवाल: “पार्षद निष्क्रिय” बयान पर मेयर घिरीं, जमकर हंगामा….अफसरों पर भी लगे गंभीर आरोप
June 8, 2026
बिलासपुर। नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) की बैठक सोमवार को भारी हंगामे और तीखी नोकझोंक के बीच संपन्न हुई। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *