LIVE UPDATE

सरकार बदलने से नक्सली बौखलाहट! CM साय ने नक्सल घटनाओं पर CS और DGP की बुलाई आपात बैठक…नक्सलियों से सख्ती से निपटने दिये निर्देश

– जल्द ही नक्सल समस्या पूरी तरह होगी खत्म: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सा

मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजली, परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

ये खबर भी पढ़ें…
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
June 8, 2026
बिलासपुर, 8 जून 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत बच्चों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले में नक्सल घटना की कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवान सुधाकर रेड्डी को श्रद्धांजली अर्पित की है, साथ ही शहीद जवान के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार बदलने के बाद से नक्सली बौखलाहट में है। हमारी सरकार नक्सल समस्या को केंद्र सरकार के सहयोग से पूरी तरह खत्म करेगी। नक्सली घटना के समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में मुख्य सचिव, डीजीपी एवं अन्य अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन में तेजी लाये एवं उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं डीजीपी नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करें।

उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले में नक्सल घटना में जवान के शहीद होने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत उच्च अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली जिसमें खुफिया विभाग के बड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
June 9, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने प्रदेशभर के 595 बिल्डरों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *