LIVE UPDATE

CM भूपेश बघेल की इस अहम बैठक में शामिल नहीं हुई BJP, भूपेश का रमन सिंह पर बड़ा हमला, – किस हैसियत से रोका….न वो विधायक दल के नेता हैं, न ही संसदीय दल के नेता

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है, प्रदेश में धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीन अहम बैठक की, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ बैठक के बाद कहा कि सांसदों के साथ बैठक हो गई है । सीएम ने कहा भाजपा ने 21 सौ समर्थन मूल्य और 3 सौ बोनस देने को घोषणा की थी, लेकिन ये वादा नहीं निभाया। जबकि हम 25 सौ रु में धान ख़रीदना चाहते हैं, लेकिन केंद्र वादों से मुकर रही है ।

सीएम ने कहा कि तत्कालीन रमन सरकार ने केंद्र से धान ख़रीदी पर नियमों को शिथिल कराया था। अब हम यही मांग कर रहे हैं लेकिन केंद्र मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होने कहा कि बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा सांसदों को जानकारी भेजी गई थी। राज्योत्सव में भी भाजपा पदाधिकारियों की निमंत्रण भेजा गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि रमन सिंह बताएं किस हैसियत से सांसदों को बैठक में आने से रोका है, न तो वे संसदीय दल के नेता और न ही विधायक दल के नेता हैं। सीएम ने कहा कि सांसदों को हमने पत्र भेजा था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त, जीएसटी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि पहली बैठक में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों के साथ बैठक हुई, तो वहीं दूसरी सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए, तीसरी बैठक में सीएम बघेल किसान संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, ये सभी बैठक नवा रायपुर के मंत्रालय में हुई | तो वहीं बीजेपी ने इस बैठक पर शामिल होने से इनकार कर दिया था, बीजेपी का कहना है कि बैठक में शामिल होने का आमंत्रण ही उन्हें नहीं मिला था | भाजपा ने कहा है कि हमें बैठक में नहीं बुलाया गया, हमें बैठक का मुद्दा नही मालुम लेकिन हम किसानों के साथ हैं और इसीलिए 15 नवंबर से धान खरीदी की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
May 13, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल सामने आया है। पार्टी की रणनीतिक निर्णय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles