Chhattisgarh News : CG प्रधान पाठक सस्पेंड, DEO ने प्रधान पाठक को किया निलंबित, इस मामले में हुई कार्रवाई


Chhattisgarh News. गरियाबंद में जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है,  स्कूल परिसर में लगे पेड़ो की कटाई की मामले में डीईओ ने प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है, प्रधान पाठक भुनेश्वर यादव ने स्कूल परिसर में लगे 15 पेड़ों की कटाई की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई |

Chhattisgarh News. मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद विकासखंड छुरा प्राथमिक स्कूल मुरमुरा के प्रधान पाठक भुनेश्वर यादव ने स्कूल परिसर में लगे 15 नीलगिरी पेड़ों की कटाई बिना उच्च कार्यालय से अनुमति लिए काटा गया है, इस मामले की जाँच की जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई, जिसमें आरोप सही पाया गया जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया |

डीईओ ने बताया कि, मुरमुरा स्कूल परिसर में लगे 15 निलगिरी एवं अन्य पेड़ों की कटाई के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। उक्त संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी से इस मामले का जांच कराया गया। जांच प्रकरण में दोषी पाये गए शिक्षक पर कार्यवाही की गई है।

 

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp