LIVE UPDATE

CG-स्टाफ नर्स सस्पेंड: धन्यवाद से काम नहीं चलेगा, पैसे देने होंगे…डिलिवरी के एवज में पैसे मांगने का वीडियो वायरल

बिलासपुर। जिला अस्पताल परिसर स्थित मानव-शिशु अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मरीज के परिजन से पैसे मांगने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में परिजन से कथित तौर पर पैसों की मांग करते हुए दो स्टाफ नर्स दिखाई दे रही हैं। मामला सामने आते ही दोनों नर्सों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की गई है।


वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में प्रसूता के परिजन अस्पताल स्टाफ को धन्यवाद देते नजर आते हैं, लेकिन इसी दौरान एक नर्स कथित तौर पर कहती है कि “धन्यवाद से काम नहीं चलेगा… बेटा हुआ है, एक मैं लूंगी, पांच इनको दे दो।” परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद उनसे पैसों की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-बाइक धीरे चलाने की नसीहत पर युवकों की पिटाई: पेट्रोल पंप ऑफिस में घुसकर लाठी-रॉड से हमला, CCTV सामने आया
CG-बाइक धीरे चलाने की नसीहत पर युवकों की पिटाई: पेट्रोल पंप ऑफिस में घुसकर लाठी-रॉड से हमला, CCTV सामने आया
May 18, 2026
बिलासपुर, 18 मई 2026 ।  बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को मामूली बाइक टक्कर का विवाद खूनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


अस्पताल प्रबंधन की कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन ने प्राथमिक जांच के आदेश दिए। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर संबंधित दोनों स्टाफ नर्सों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम बनाई गई है, जो पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट सौंपेगी।


पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
अस्पताल में इलाज और डिलीवरी के दौरान पैसों की मांग को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि कई मामलों में साक्ष्य के अभाव में ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी। इस बार वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला
Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला
May 18, 2026
Chhattisgarh Teacher Suspended: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कुसमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *