राजनीति

‘फ्यूज बल्ब’ हैं कांग्रेस नेता! चुनावी हार की बौखलाहट में दे रहे बयान, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को नक्सलवाद के मुद्दे पर भी घेरा, बोले- अपने शासनकाल में निर्णायक लड़ाई लड़ने का साहस नहीं दिखाया; मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में की कार्रवाई।


बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को ‘फ्यूज बल्ब’ बताते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार से वे बौखलाए हुए हैं और इसी बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा और आरोप लगाया कि अपने शासनकाल में पार्टी इस समस्या के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का साहस नहीं दिखा सकी।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के कारण कांग्रेस नेता बौखलाहट में बयान दे रहे हैं। उन्हें ‘फ्यूज बल्ब’ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति पर तंज कसा।

नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का साहस नहीं दिखा सकी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा की डबल इंजन सरकार नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक कार्रवाई कर रही है।

साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के लिए कांग्रेस को सरकार का धन्यवाद करना चाहिए, लेकिन वह इसके बजाय उलटे सवाल उठा रही है।

बस्तर में खुल रहा शांति और विकास का नया रास्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की जनता लंबे समय तक नक्सलवाद के भय और हिंसा के साये में जीवन बिताने को मजबूर रही। वहां के लोग भयमुक्त वातावरण में रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के जवानों ने अदम्य साहस, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इसके परिणामस्वरूप आज बस्तर में शांति, विकास और विश्वास का नया रास्ता खुल रहा है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश की जनता और सुरक्षाबलों के जवानों को बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धान खरीदी और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी बोले CM

पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को धान खरीदी पर मिलने वाली अंतर राशि और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने सरकार की विकास और जनकल्याण से जुड़ी प्राथमिकताओं का उल्लेख किया।

एयरपोर्ट विस्तार पर पत्रकारों के सवाल का दिया जवाब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 16 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिलासपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान उनसे पूछा गया कि सरकार बिलासपुर को लगातार विकास कार्यों की सौगात दे रही है, ऐसे में शहर के एयरपोर्ट के विस्तार की बड़ी सौगात कब मिलेगी?

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास के सभी जरूरी काम सरकार की जिम्मेदारी हैं। उचित समय आने पर बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस जवाब से एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे शहरवासियों और व्यापारिक संगठनों को उम्मीद बंधी है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp