LIVE UPDATE

CG Liquor Scam: पूर्व आईएएस टुटेजा गए जेल: कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा, 29 के होगी पेशी

CG Liquor Scam. छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, उत्तरप्रदेश की पुलिस टीम ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को मेरठ कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेजने का आदेश दिया। पूर्व आईएएस टुटेजा को जेल की अवधि पूरा होने के बाद 29 जुलाई को फिर मेरठ के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि नकली होलोग्राम के मामले पर आरोपी अनवर ढेबर, विधु गुप्ता, एपी त्रिपाठी पहले से यूपी जेल में बंद है ।

CG Liquor Scam. बता दें कि पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को नकली होलोग्राम बनाकर शराब घोटाला करने के मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट में रायपुर से मेरठ ले जाकर मेरठ की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था,जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है, बताया जा रहा है कि जेल में महत्वपूर्ण पूछताछ की जाएगी, वही रिमांड खत्म होने के बाद अनिल टूटेजा को फिर 29 जुलाई को वापिस मेरठ कोर्ट में किया जाएगा पेश।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
June 13, 2026
बिलासपुर, 13 जून 2026.  नगर पालिक निगम बिलासपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जुलाई 2023 में नकली होलोग्राम मामले में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने नोएडा के कासना थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। 3 मई को यूपी एसटीएफ ने प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया था। इस दौरान मिले इनपुट के आधार पर अनवर और अरुणपति को प्रकरण की जांच करने के लिए अपने साथ लेकर गई है। वही इस मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के बेटे से पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में पुलिस की रेड….सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
CG: तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में पुलिस की रेड….सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
June 13, 2026
भिलाई, 13 जून 2026। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में देह व्यापार से जुड़े एक कथित नेटवर्क का पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles