LIVE UPDATE

CG ED FIR NEWS : शराब और कोयला घोटाले में 100 से अधिक लोगों पर ACB में FIR दर्ज, छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, EX CS, IAS अधिकारियों सहित कई नेताओं का नाम शामिल

छत्तीसगढ़ में सुबह सुबह बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. खबर है कि शराब और कोयला घोटाले मामले में ईडी ने एफआईआर रायपुर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में दर्ज कराई है. इस एफआईआर ने ब्यूरोक्रेसी से लेकर राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा दिया है.

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, ईडी ने तीन पूर्व मंत्रियों, कुछ पूर्व विधायकों, पूर्व मुख्य सचिव, दो निलंबित आईएएस, एक रिटार्यड आईएएस, कई कांग्रेस नेताओं सहित 100 अधिक लोगों पर ईडी ने एफआईआर रायपुर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में दर्ज कराई है. एसीबी एफआईआर दर्ज कर अब मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, जिन राजनेताओं और अफसरों के खिलाफ एफआईआर किया गया है, उसमें कई बड़े नाम शामिल है। अभी तक जो नाम सामने आए हैं उनमें सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर बिश्नोई, अनिल टुटेजा, यश टुटेजा, विवेक ढांड ,पूर्व मंत्री कवासी लखमा पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक, यूडी मिंज, पूर्व विधायक गुलाब कमरों का नाम भी शामिल है. इसके साथ ही कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह इदरीश गांधी, विजय भाटिया का नाम भी नाम सामने आया है. एफआईआर में 100 से भी अधिक नाम दर्ज किया गया है. जिसमें कई कांग्रेसी नेताओं का नाम शामिल है।

कोयला घोटाला मामले में 30 से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद और शराब घोटाले में 70 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *